Sangeet Jagat संगीत जगत
Donate

कलाकार और शिष्य परंपरा-1

कलाकार और शिष्य परंपरा

कलाकार और शिष्य परंपरा

भाग १

1. अनोखेलाल मिश्र (तबला) – महापुरुष मिश्र, ईश्वरलाल मिश्र, छोटेलाल, गणेशजी, रमेश राय ।

2. अन्नपूर्णा देवी (सुरबहार) – निखिल बनर्जी, शुभेन्दु शंकर, लक्ष्मीनारायण गर्ग, बहादुर खाँ, हरिप्रसाद चौरसिया, आशीष खाँ, ध्यानेश खाँ, इन्द्रनील भट्टाचार्य, सुधीर फड़के, कार्तिक कुमार, जोतिन भट्टाचार्य, विनय भरतराम, दक्षिणा मोहन टैगोर, रूशी कुमार पंड्या, सुरेश व्यास, नित्यानंद हल्दीपुर।

3. अब्दुल करीम खाँ (गायन) – सवाई गन्धर्व, गणेशरामचन्द्र बेहरे बुवा, सुरेश बाबू माने, रोशनआरा बेगम, हीराबाई बडोदेकर, बालकृष्ण बुवा, कपिलेश्वरी ।

4. अब्दुल वहीद खाँ (गायन) —- फीरोज निज़ामी, शकूर खाँ, जीवनलाल मट्टू, जवाहर लाल मट्टू, माधुरी मट्टू, बेगम अख़्तर, मुहम्मद रफी ।

5. अमजद अली खाँ (सरोद ) – अमान अली और अयान

6. अमान अली खाँ (गायन) – लता मंगेशकर, अमीर ख़ाँ, शिवकुमार शुक्ल, मास्टर नवरंग, रमेश नाडकर्णी ।

7. अमीर खाँ (गायन) – अमरनाथ, सिंह बंधु (तेजपाल सिंह व सुरिन्दर सिंह ) |

8. अमीर हुसैन खाँ (तबला) निखिल घोष अरविन्द मुलगावकर, इक़बाल हुसैन, गुलाम रसूल, आबान ई. मिस्त्री, शरीफ़ अहमद, आनन्द बोडस, फकीर हुसैन (पुत्र पापा खान)।

9. अमूबी सिंह मणिपुरी (नृत्य) – कपिला वात्स्यायन, अमला शंकर, मुलवर्धन, जवेरी बहिनें, गुरु विपिन सिंह, गुरु महावीर

10. अयोध्या प्रसाद (पखावज ) – कुन्दन प्रसाद व रामजीदास (दोनों पुत्र), आचार्य डॉ कैलाशचन्द्र देव बृहस्पति ।

11. अलाबंदे खाँ (गायन)- नसीरुद्दीन खां, रहीमुद्दीन खाँ, इमामुद्दिन खाँ, हुसेनुद्दीन खाँ

12. अल्लादिया खाँ (गायन) – भास्कर बुवा, केसरबाई केरकर, गोविन्दराव टेम्बे, गंगूबाई हंगल, मोघूबाई कुर्डीकर, भुर्जी खाँ (पुत्र)।

13. अल्लारक्खा खाँ (तबला) – जाकिर हुसैन, फजल कुरैशी, तौफीक कुरैशी (तीनों पुत्र ) |

14. अली अकबर ख़ाँ (सरोद) – निखिल बनर्जी, शरन रानी, दामोदर लाल काबरा, ब्रजभूषण लाल काबरा, जी. एस. सचदेव, आशा भोसले, आशीष खाँ (पुत्र)

15. अलीबख्श – फत्तू जोड़ी (गायन) — बड़े गुलाम अली खाँ, बरकत अली खाँ, मुबारक अली खाँ, अमान अली खाँ (चारों पुत्र ) ।

16. अली मुहम्मद (बड़कू मियाँ) – राजा सुरेन्द्रमोहन ठाकुर तारा प्रसाद घोष, नन्हें खाँ, प्यारे नवाब।

17. आबीद हुसेन खाँ (तबला) – पं. बिरू मिश्र, उ. जाह्गीर खाँ, वाजिद हुसैन खाँ, हीरेन्द्रकुमार गांगुली, देवी प्रसन्ना घोष,महबूब खाँ मिरजकर |

18. इनायत हुसैन खाँ (गायन) – उ. मुश्ताक हुसैन खाँ, उ फिदा हुसैन खाँ, उ हैदर हुसैन खाँ, उ हफीज खाँ, उ अमान अली खाँ, भैया गनपतराव ।

19. कल्लन ख़ाँ (गायन) — फैयाज हुसैन खाँ, तसद्दुक हुसैन खाँ, खादिम हुसैन खाँ, अनवर हुसैन खाँ, बशीर खाँ, विलायत हुसैन खाँ, फिरदौसी बाई, बिब्बो बाई ।

20. करामतुल्ला ख़ाँ (तबला) – साबिर खाँ (पुत्र), कन्हाई दत्त, शंख चटर्जी, कमलेश चक्रवर्ती, अमर डे, नरेन्द्र घोष ।

21. काजी नजरुल इस्लाम (गायन) – फीरोज़ा बेगम, ज्ञान दत्त, अंगूर बाला, कमला झरिया, सुप्रभा सरकार, सचिन देव बर्मन

22. किशोरी अमोनकर (गायन) – माणिक भिडे, अश्विनी भिडे देशपांडे, आरती टीकेकर, रघुनन्दन पाँसेकर।

23. कुमार गन्धर्व (गायन) – मुकुल कोमकली (पुत्र), मधुर मुद्गल शुभा मुद्गल, विजय, सत्यशील देशपांडे ।

24. कृष्ण कुमार (नृत्य) – तीरथराम आज़ाद

25. कृष्णराव शंकर पंडित (गायन) – नारायण राव, लक्ष्मण राव, चन्द्रकान्त और सदाशिव (चारों पुत्र), प्रो. विष्णुपंत चौधरी, ऋषि पुरुषोत्तमरावं सप्तऋषि दत्तावेव जोगलेकर प्रो. केशवराव सुरंगी, एकनाथ सारोलकर।

26.के. पी. किटप्पा पिल्ले (नृत्य) वैजयंती माला, सुधारानी रघुपती, हेमा मालिनी, पद्मलोचनी, नागराजन ।

27. केलुचरण महापात्र ( नृत्य ) – संयुक्ता पाणिग्रही, कुमकुम मोहन्ती, संगीता दास, कुमकुम लाल, माधवी, सुतपा दत्त

28. गजानन राव जोशी (वाइलिन) – अशोक रानडे, मधुकर जोशी (पुत्र), मालिनी जोशी ( बीडकर, पुत्री) श्रीधर पार्सेकर, उल्हास कशालकर, शुभदा पराडकर, पद्मा तलवलकर, कौशल्या मंजेकर, जयश्री पाटणेकर, निम्बर्गी बुवा ।

29. गणेशराव पाध्ये (गायन) – हरिभाऊ कराडकर, श्रीफडके, शामराव (पुत्र), केलकरजी

30. गामा महाराज (तबला) – रंगनाथ मिश्र, सुरेन्द्र मोहन मिश्र, विजयशंकर मिश्र, अजेयशंकर मिश्र, उदयशंकर मिश्र, अभय शंकर मिश्र

Bhartiya Sangeet Kalapith Author
View profile

Comments (0)

No comments yet.